धमतरी (वीेेएनएस)। छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हॉकी सिविल सर्विसेज के खिलाडिय़ों ने अपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी विकासखंड नगरी जिला धमतरी में पदस्थ व्यायाम शिक्षक हेम लाल सिंह सिन्हा ने अपने धमतरी जिला का प्रतिनिधित्व किया। उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस हॉकी प्रतियोगिता 21 जून से 30 जून को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बड़ी उपलब्धि के लिए रजनी नेल्सन(जिला शिक्षा अधिकारी), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी के प्राचार्य आरके गुप्ता विद्यालय के समस्त स्टाफ शिक्षक, जिला पंचायत सदस्य अनीता धु्रव ,जनपद सदस्य शैलेंद्र साहू, सरपंच नरेश दीवान, छत्तीसगढ़ व्यायाम शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी हरीश देवांगन, व्यायाम शिक्षक संघ धमतरी के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, धमतरी जिला के व्यायाम शिक्षक प्रखर श्रीवास्तव ,ममता ठाकुर ,नवनीत पचौरी ,प्रफुल्ल योगी, सुनील सिन्हा, रामकिशन नेताम, टिक्की निर्मलकर, क्रीड़ा भारती संघ धमतरी के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू एवं धमतरी जिले के समस्त खेल संघों धमतरी जिले के जनप्रतिनिधियों ने सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।