0तोरण साहू और केकती साहू बने उपाध्यक्ष धमतरी (वीेेएनएस)। रविवार को आमंत्रण हेरिटेज रुद्री में जिला साहू संघ धमतरी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, उपाध्यक्ष महिला केकती साहू तथा पुरुष उपाध्यक्ष तोरण साहू विजयी रहे। आपसी सहमति नहीं बन पाने की वजह से चुनाव की नौबत आई और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। विजयी उम्मीदवारों को समाज ने बधाई दी है। रविवार को तीन वर्षीय कार्यकाल जिला साहू संघ के लिए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए अवनेंद्र साहू, उमेश साहू, मालक राम साहू और राजेश साहू उम्मीदवार रहे। जिसमें अवनेंद्र को 6, उमेश को 3, मालक राम साहू को 2 और राजेश साहू को 5 वोट प्राप्त हुए। इस तरह से अध्यक्ष अवनेंद्र साहू विजयी हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पुरुष में गणेश राम साहू, किशोर कुमार साहू, तोरण साहू और हिरेंद्र साहू मैदान में थे। जिसमें से गणेश राम साहू को 7, किशोर कुमार साहू को 0, तोरण लाल साहू को 8 और हीरेन्द्र साहू को 1 वोट प्राप्त हुए। इस तरह उपाध्यक्ष पद पर तोरण साहू विजयी रहे। उपाध्यक्ष महिला में केकती साहू, श्यामा साहू और पूर्णिमा साहू ने किस्मत अजमाया। जिसमें केकती साहू को 7, श्यामा साहू को 3 और पूर्णिमा साहू को 6 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष महिला पद पर केकती साहू विजयी रही। जिला साहू संघ अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी। निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश साहू संघ कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू,डॉ पंचराम साहू, यशवंत साहू रायपुर, गणेश प्रसाद साहू थे। उनके साथ सहयोगी प्रदेश महामंत्री हलधर साहू, चितरंजन साहू, युवराज साहू, डिहूराम साहू, निरंजन साहू,केजू राम साहू जिला, जिलाअध्यक्ष दयाराम साहू, महासचिव संतराम साहू, विजय साहू उपाध्यक्ष मनीष साहू थे। इस दौरान शारदा साहू, रेखा साहू, मंजूषा साहू, डिपेंद्र साहू,रामकुमार साहू, लीला राम साहू, युगल किशोर साहू, गोपी किशन,मनमोहन साहू, कामता साहू,राधेश्याम साहू, डॉ गिरीश, अमरदीप साहू, सियाराम साहू, बिसहतराम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू,नरेश साहू, खिलेश्वरी किरण, गजानंद साहू, गिरीश साहू, नीलमणि साहू, गोविंद साहू जिला पंचायत सदस्य, गोविंदराव मेघा वाले, एचएल साहू, तरुण साहू, हेमंत माला ,राकेश साहू, वीरेंद्र साहू ,मनोज साहू, निखिलेश देवान, चंद्रहास साहू,डॉ भूपेंद्र साहू,रामेश्वर साहू,यशवंत साहू,लीलाराम साहू,ललित साहू,घनाराम साहू,निर्मला साहू,पामीन साहू,शुभम साहू, आदि मौजूद थे। मतदाता के रूप में ये अधिकृत रहे तीनों पदों के लिये मतदाता के रूप में जो अधिकृत थे उनमें गोपाल साहू अध्यक्ष धमतरी ग्रामीण,भारत राम साहू उपाध्यक्ष,भुनेश्वरी साहू उपाध्यक्ष, रोहित साहू अध्यक्ष धमतरी शहर, विजय साहू गोकूलपुर उपाध्यक्ष, चन्द्रभागा साहू उपाध्यक्ष, राधेश्याम साहू अध्यक्ष कुरूद, रामेश्वर साहू उपाध्यक्ष, गायत्री साहू उपाध्यक्ष अटंग, गोविन्द राम साहू अध्यक्ष मगरलोड, यशवंत साहू उपाध्यक्ष बोरसी, सुशीला साहू उपाध्यक्ष, कामता प्रसाद साहू अध्यक्ष भखारा, मीलूराम साहू उपाध्यक्ष, दमयंती साहू उपाध्यक्ष तथा डॉ. अनिल गजपाल धमतरी (डेलीगेट्स) थे।