धमतरी (वीेेएनएस)। रविवार को दोपहर 12 बजे हुई बारिश से एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिसमें दबने से कालेज छात्रा प्रिया शर्मा (19 वर्ष) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकेश्वर वार्ड निवासी सुरेश शर्मा की छोटी लडक़ी बीए प्रथम वर्ष छात्रा प्रिया शर्मा (19 वर्ष) अपने परिवार के साथ घर में थी। दोपहर 12 बजे अचानक तेज बारिश हुई। इस बारिश से कच्चे मकान के दीवार भरभरा कर गिर गयी। जिसमें प्रिया शर्मा दब गई। आसपास के लोगों की मदद से प्रिया को उपचार के लिए तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस आपदा में प्रिया शर्मा की मौत के बाद वार्ड में मातम पसर गया है। वार्ड पार्षद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि घटना दोपहर में हुई है।मृतिका प्रिया का पंचनामा, पोष्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।