प्रीतेश गांधी  नागरिक संगोष्ठी में अतिथि के रुप में शामिल हुए

Posted On:- 2022-06-19



  धमतरी (वीेेएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद की अखिल भारतीय सेवा बैठक के नागरिक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को रायपुर में किया गया। अतिथियों ने विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग द्वारा प्रकाशित वार्षिक सेवा पुस्तिका सेवा संवर्धन का विमोचन किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से केन्द्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद रमेश मोदी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विश्व हिन्दू परिषद विनायक देशपांडे, प्रदेश मंत्री विश्व हिन्दू परिषद विभूति पांडेय, प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद नन्दलाल लोहिया तथा देशभर से आए विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी एवं प्रदेश के वरिष्ठ जन उपस्थित थे। प्रीतेश गांधी इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में मौजूद रहे।