राज्यपाल उइके ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ से की भेंट

Posted On:- 2022-06-19



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने रविवार को राजभवन कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही राज्यपालों ने अपने-अपने प्रदेशों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संवैधानिक अधिकारों एवं प्रावधानों पर अपने विचार साझा किए। राज्यपाल उइके और राज्यपाल धनखड़ ने परस्पर एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।