
रायगढ़ (वीएनएस)। जिले के हाईप्रोफाइल काजल मसंद हत्याकांड के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। क्षेत्र के नामी बदमाश युवक ने पत्थर से उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। दरअसल आरोपी युवती पर बुरी नजर रखता था। 14 जून को जब युवती घर पर अकेली थी तो आरोपी अपने 2 साथियों के साथ वहां पहुंचा। बलात्कार करने की कोशिश के दौरान युवती ने जब पूरजोर विरोध किया तो उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी न्यूड फोटो युवती के मोबाइल पर ही खींच ली और भाग निकले थे। डॉग स्क्वायड ने इस हत्याकांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी, बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।