सप्रे स्मृति महोत्सव : साहित्यकारों ने धार्मिक-पौराणिक व पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

Posted On:- 2022-06-19



गौरेला पेंड्रा मरवाही (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार पंडित माधव राव सप्रे की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 18 और 19 जून को ईको हिल रिसॉर्ट कबीर चबूतरा मे दो दिवसीय सप्रे स्मृति महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे दिन आज साहित्यकारों और आगन्तुकों को जिले के प्राकृतिक वातावरण की सुखद अनुभूति कराने और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगंतुकों को सोनमुड़ा, माई का मडवा, कबीर चबूतरा आदि धार्मिक पौराणिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। आगंतुकों को मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक का भी भ्रमण कराया गया।