कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में मिले 46 नए मामले रायपुर से 20

Posted On:- 2022-06-19



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 19 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.05 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 248 सैंपलों की जांच में 46 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 20 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब 432 मामले सक्रिय हैं।

आज 9 जिले बालोद-बस्तर से 01-01, रायगढ़, जांजगीर-चांपा एवं सूरजपुर से 2-2, दुर्ग से 3, सरगुजा से 7, बिलासपुर से 8, रायपुर से 20 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 4 जिले धमतरी, कोंडागांव, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में आज 1 से 10 के मध्य 14 जिले गरियाबंद, कांकेर एवं बीजापुर में 01-01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 02, महासमुंद में 03, बालोद एवं बस्तर में 03-03, जशपुर में 04, दंतेवाड़ा में 05, मुंगेली, बलरामपुर एवं जांजगीर-चांपा में 06-06, बलौदाबाजार एवं कोरिया में 10-10 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।