ट्रक ने कार को मारी ठोकर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Posted On:- 2022-06-20



रायपुर (वीएनएस)। आमानाका थाना क्षेत्र में ट्रक ने कार सवार मेडिकल संचालक को ठोकर मार दी। पुलिस के मुताबिक बालोद जिले के कचांदुर निवासी दिलीप कुमार चन्द्राकर अपनी पत्नी यामिनी चन्द्राकर को जांजगीर चांपा में छोडकर कार क्रमांक CG07 AP 8800 से गांव कचांदुर लौट रहा था। तभी वे टाटीबंध चौक के पास पहुंचा था। उसी समय पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG07 CA 8765 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक उनकी कार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में मेडिकल संचालक को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।