कार ने ई-रिक्शा को मारी ठोकर...

Posted On:- 2022-06-20



 

रायपुर (वीएनएस)। शंकर नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास कार ने ई रिक्शा को ठोकर मार दिया। जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालक मिर्जा मोहर्रम बेग रेल्वे स्टेशन से सवारी बैठाकर पंचशील नगर जा रहा था. शंकरनगर रेल्वे क्रासिंग के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से आ रहे कार क्रमांक CG04MF1899 के चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे ई रिक्शा के पीछे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। फ़िलहाल हादसे में जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत कर आरोपी कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।