सोमवार-मंगलवार को प्रदेशभर में बंद रहेंगे स्कूल, सरकार ने दिए निर्देश...

Posted On:- 2022-06-20



आइजोल (वीएनएस)। मिजोरम सरकार ने पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते रविवार को आदेश दिया कि अगले दो दिन सभी स्कूल बंद रखे जाएं। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा रास्तों और आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि सोमवार और मंगलवार को प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया कि राज्य के आपदा विभाग की सलाह पर यह निर्णय लिया गया। अगले दो दिन के दौरान मौसम विभाग ने राज्य में तूफानी बारिश का अंदेशा जताया है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि आइजोल समेत मिजोरम के कई स्थानों पर भूस्खलन की खबरें प्राप्त हुई।