हिंदी विश्‍वविद्यालय में हल्‍दी घाटी स्मृति स्थल का लोकार्पण

Posted On:- 2022-06-20



वर्धा (वीएनएस)। हल्‍दी घाटी दिवस के अवसर पर रविवार 19 जून को महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के उत्तरी परिसर में ‘हल्दी घाटी स्मृति स्थल’ का लोकार्पण कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल की अध्‍यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि के रूप में वर्धा के सांसद रामदास तडस, जर्नादन राय नागर राजस्‍थान विद्यापीठ, उदयपुर के कुलपति कर्नल प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत एवं जर्नादन राय नागर राजस्‍थान विद्यापीठ, उदयपुर के कुलाधिपति प्रो. बलवंतराय शांतिलाल जानी उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा फीता काटकर हल्दी घाटी स्मृति स्थल का लोकार्पण किया गया। मंगलाचरण डॉ. जगदीश नारायण तिवारी ने प्रस्‍तुत किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिकुलपति द्वय प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्ल और प्रो. चंद्रकांत रागीट, कुलसचिव कादर नवाज खान सहित विश्‍वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।