प्रभारी मंत्री भगत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

Posted On:- 2022-06-20



  गरियाबंद (वीएनएस)। प्रदेश के खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत 21 जून मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री भगत 21 जून को प्रातः 5 बजे कार से सरगुजा कुटीर रायपुर से प्रस्थान कर प्रातः 6ः45 बजे विश्राम गृह गरियाबंद पहंुचेंगे। यहां वे प्रातः 6ः50 बजे से प्रातः 8 बजे तक इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री भगत कार्यक्रम पश्चात सुबह 10ः05 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।