
बेमेतरा (वीएनएस)। अष्टम अंतर्राष्ट्रय योग दिवस के अवसर प 21 जून को स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम बेमेतरा में सवेरे 8 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि, जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव गुरुदायाल सिंह बंजारे करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, शकुंतला मंगत साहू होंगे।