गरियाबंद में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे खाद्य मंत्री भगत

Posted On:- 2022-06-20



रायपुर (वीएनएस)। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवसर पर प्रभार जिले गरियाबंद में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री भगत कल मंगलवार को प्रातः 5 बजे पुरैना स्थित सरगुजा कुटीर से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे और सबेरे 6.45 बजे विश्राम गृह गरियाबंद पहुचेंगे। मंत्री भगत सबेरे 8 बजे कुटेश्वर धाम गरियाबंद में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे कार्यक्रम के बाद रायपुर लौट आएंगे।