कोरिया (वीएनएस)।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 12 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम माटीझ्ारिया के धनकुंवर की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सहदेव, तहसील भरतपुर के ग्राम लाखनटोला के मुस्तान की आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर उनके वारिस लवकेश एवं ग्राम जैती के उकेश की आकाशीय बिजली से मृत्यु होने उनके वारिस चरकू लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।