अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मंगल भवन मे

Posted On:- 2022-06-20



सूरजपुर (वीएनएस)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रातः 7 बजे से मंगल भवन सूरजपुर (शिव पार्क के बगल में) आयोजित है। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

गौरतलब है कि छ.ग. शासन के निर्देशानुसार 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून सामाजिक दूरी के मापदंडो का पालन करते हुए सामान्य योग अभ्यास विभिन्न क्षेत्रों के आंगनबाड़ी क्रेन्द्र, छात्रावास, स्कूलों व आश्रमों में मनाया जाना है एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवा लाभार्थियों विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित योग के अभ्यास पर विशेष जोर देते हुए योग दिवस मनाया जायें।