प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 जून को

Posted On:- 2022-06-20



  सूरजपुर(वीएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 27 जून को कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना है। जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक समृद्ध किसान बॉयो प्लान्टेक कम्पनी बिलासपुर (छ.ग.) के द्वारा ग्रुप लीडर पद हेतु 20 रिक्तियां है इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास या स्नातक केवल पुरुष आवेदन कर सकते है, 1 से 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है इनका कार्यस्थल बेमेतरा, बिलासपुर एवं कवर्धा होगा, इनका वेतनमान 15 से 20 हजार रुपये एवं इन्सेंटिव देय होगा। इसी प्रकार सेल्स आफिसर हेतु 25 रिक्तियां है इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास या स्नातक केवल पुरुष आवेदन कर सकते है, 1 से 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है इनका कार्यस्थल बेमेतरा, बिलासपुर एवं कवर्धा होगा, इनका वेतनमान 10 से 15 हजार रुपये एवं इन्सेंटिव देय होगा। फिल्ड आफिसर हेतु 02 रिक्तियां है इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बी0 काम या टैली पास होना आवश्यक है इसमें महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते है, 1 से 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है इनका कार्यस्थल बिलासपुर होगा, इनका वेतनमान 6 से 10 हजार रुपये एवं इन्सेटिव देय होगा। इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।