उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सांसद मोहन मण्डावी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 22 जून बुधवार को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। बैठक में केन्द्रीय, राज्य एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओ, कार्यक्रमों की विभागीय प्रगति तथा उसके पर्यवेक्षण संबंधी कार्यवाही पर चर्चा एवं समीक्षा की जावेगी।