रायपुर (वीएनएस)। अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानीबस्ती रायपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 8 वें संस्करण का आयोजन महाविद्यालय परिसर के उमाबाई सांस्कृतिक मंच में किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष की थीम "मानवता के लिए योग" रखा गया है। इसी लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7.30 बजे किया जायेगा जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, समाजसेवी,विद्यार्थीगण एवं समर कैंप/क्लास से जुड़े इसमें भाग लेंगे।