कांकेर (वीएनएस)। जिला कार्यालय में आयोजित जन चैपाल में संयुक्त कलेक्टर जी.आर नाग को जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों द्वारा अपनी समस्या से संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण करने की गुहाई लगाई। संयुक्त कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आश्वासन दिया।
जनचौपाल में कांकेर तहसील के ग्राम माटवाड़ा लाल के अंकालूराम एवं ग्रामवासी, गोविंदपुर के भनेशाबाई जैन, महेश कवाची, नरहरपुर तहसील के रिसेवाड़ा निवासी निकेतन कुमार शोरी, सरोना तहसील के मांलगांव निवासी रामकुमार, बांसपत्तर निवासी कंगलाराम एवं ग्रामीणजन, चारामा तहसील के चारभाटा निवासी तुलेश्वर कुलदीप, ग्राम करिहा निवासी राधाबाई, करिपहर के फुलमत, ग्राम रामपुर के ग्रामीणजन, ग्राम टांहकापारा के कृष्णाराम पटेल, रानीडोंगरी निवासी कृष्णाराम जैन, बालोद निवासी देवनारायण श्रीवास ने आवेदन प्रस्तुत किये। संयुक्त कलेक्टर जी.आर नाग ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के लिए निर्देशित किये हैं।