जशपुरनगर (वीएनएस)।21 जून को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन रणजीता स्टेडियम ग्राउण्ड, जशपुरनगर में किया जाना है। बारिस होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के विद्यालय परिसर में नियत किये जायेगें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त 7.00 बजे से 8.00 बजे के मध्यम योगा फोर ह्यूमैनटि पर केन्द्रित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का प्रदर्शन कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया जाएगा। उन्होनें 21 जून को नियत समय से आधा घंटा पूर्व जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को स्टॉफ के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने के लिए अपील की है। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ श्री मण्डावी ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों पर सामूहिक योग प्रदर्शन का विशेष आयेजन करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले के तीन विकासखण्ड में स्थलों का चयन किया गया है। जिसमें कुनकुरी विकासखण्ड के महागिरजा घर, दुलदुला विकासखण्ड के कस्तूरा में जगन्नाथ मंदिर के पास और बगीचा विकासखण्ड के सामरबहार शामिल हैं।