जशपुरनगर (वीएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर के द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों के अंतर्गत् परिशिष्ट में उपनिर्वाचन जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु छ.ग. पंचायत निर्वाचन नियम की अपेक्षा अनुसार समय-अनुसूची विहित किया गया है। जिसके अंतर्गत् 13 जून को निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर 28 जून को प्रातः 7 बजे अपरान्ह 3 बजे तक मतदान तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना हेतु निर्धारित किया गया है। 30 जून को पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य की निर्वाचन परिणाम की घोषणा किया जाएगा।