जिले में इस सत्र खुलेंगे 66 बालवाड़ी

Posted On:- 2022-06-20



    सुकमा (वीएनएस)।आंगनबाड़ी में अध्ययनरत 5-6 वर्ष के बच्चों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जिले में क्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से बालवाड़ी का संचालन किया जाना है। जिले में बालवाड़ी का सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु पांच दिवसीय बी.आर.जी प्रशिक्षण, जिला स्तरीय बालवाड़ी प्रशिक्षण का आयोजन बालिका आवासीय पोटाकेबिन आकार, सुकमा में आयोजित किया गया। जिले में शिक्षा सत्र 2022-23 से 66 बालवाड़ी का प्रथम चरण में संचालन किया जाना है। प्रशिक्षण में कुल 18 प्रतिभागी जिसमें प्रत्येक विकासखण्ड महिला एवं बाल विकास विभाग, से तीन सी.डी.पी.ओ., 6 सुपर वाईजर एवं शिक्षा विभाग से तीन बी.आर.सी., एक-एक संकुल समन्वयक तथा प्रति विकासखण्ड से एक-एक शिक्षक ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ध्वनि पहचान करना, ध्वनि जागरूकता, मात्रा का नाम, कार्ड से कप, नया कार्ड बनाना आदि सीखाया गया। गतिविधि आधारित बच्चें खेल-खेल में किस तरह से सीखते हैं, इस विषय पर प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियां कराई गई। इसके साथ ही बालवाटिका का संचालन कैसे हो आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में सीताराम सिंह राणा, जिला प्रशिक्षण प्रभारी बालवाड़ी एवं मास्टर ट्रेनर्स रश्मि चंद्रवंशी, लाखेश्वरी जगत नरेन्द्र साहू, नान्टूशील, गणेश कुजांम, मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।