सुकमा (वीएनएस)। जिले में बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बालको का सर्वेक्षण, रेस्क्यू, पुनर्वास के उद्देश्य से 22 जून तक बाल उन्मूलन सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमे ज़िले के मुख्य हॉटस्पॉट स्थानों में कार्ययोजना के अनुरूप अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दोरनापाल नगर के निर्माणाधीन भवनों, होटल, ढाबा एवं अन्य स्थानों पर पहुंच कर बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बालको (Street situation) में रह रहे बालकों के सर्वेक्षण, रेस्क्यू, पुनर्वास के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। जिले की संयुक्त टीम (श्रम विभाग, पुलिस विभाग, चाइल्ड लाइन 1098 एवं जिला बाल संरक्षण इकाई सुकमा) द्वारा प्रचार-प्रसार एवं भ्रमण किया गया। जिसमें श्रम निरीक्षक श्री सतानंद नाग ,संरक्षण अधिकारी श्री रविन्द्र घृतलहरे, संरक्षण अधिकारी सुश्री मनीषा शर्मा, उप निरीक्षक श्रीमती दीपिका निर्मलकर, आरक्षक शेखर एवम् समन्वय चाइल्ड लाइन श्री अवध बघेल उपस्थित रहे।