। उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण कांकेर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी होंगे। सांसद मोहन मण्डावी, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, गौ-सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के सदस्य नरेश ठाकुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम सामूहिक योग कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।