विधायक बृजमोहन और महापौर ढेबर ने किया सालेम स्कूल भवन जीर्णोद्धार का भूमिपूजन

Posted On:- 2022-06-20



रायपुर (वीएनएस)। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे के साथ सालेम हिन्दी मीडियम स्कूल परिसर में जर्जर भवन के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया। ज्ञातव्य है कि विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्वेच्छानुदान निधि मद से शाला जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत किए हैं। सोमवार को विधायक अग्रवाल, महापौर ढेबर और सभापति दुबे ने नारियल फोड़कर और कुदाली चलाकर स्कूल परिसर के जर्जर भवन का शीघ्र जीर्णोद्धार करने नवीन विकास कार्य का भूमिपूजन किया।