विश्‍व डिजिटल भुगतान में भारत पहले स्‍थान पर : अमित शाह

Posted On:- 2022-06-21



नई दिल्ली (वीएनएस)। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है यूनीफाइड पेमेंट इंटर फेस- यूपीआई के जरिए भुगतान पिछले वित्‍तीय वर्ष के दौरान दस खरब अमरीकी डॉलर को पार कर गया और आज भारत विश्‍व में डिजिटल भुगतान के मामले में पहले स्‍थान पर है। उन्‍होंने कहा कि 2021 में कुल वैश्‍विक डिजिटल भुगतान में भारत की हिस्‍सेदारी चालीस प्रतिशत है और भीम-यूपीआई अब सिर्फ भारतीय नहीं बल्‍कि वैश्‍विक ऐप बन गए हैं। श्री शाह ने नई दिल्‍ली में साइबर संरक्षा और देश की सुरक्षा के बारे में राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन को सम्‍बोधित किया। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने न केवल लोगों का सशक्तिकरण किया है बल्‍कि उनके जीवन में रचनात्‍मक बदलाव लाने में भी योगदान किया है। उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के जरिए एक सौ तीस करोड भारतीय, सरकार से सीधे लाभ प्राप्‍त कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र ने पिछले सात वर्षों में 23 लाख करोड रुपए सीधे बैंक खातों में अंतरित किए हैं। उन्‍होंने कहा कि इससे करीब दो लाख करोड रुपए की बचत हुई है।