राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

Posted On:- 2022-06-21



नई दिल्ली (वीएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सुबह नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। एक ट्वीट संदेश में राष्ट्रपति ने लोगों को इस अवसर पर बधाई दी और कहा कि योग प्राचीन भारतीय विरासत का हिस्सा है और मानवता को भारत का उपहार है। उन्होंने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा के संतुलन से स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के प्रति सर्वांगीण दृष्टिकोण को व्यक्त करता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और उसके लाभों का अनुभव प्राप्त करने की अपील की।