कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की

Posted On:- 2022-06-21



नई दिल्ली (वीएनएस)। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और अग्निपथ योजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और इस योजना को वापस लेने की मांग की । प्रतिनिधिमंडल में मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश वघेल, अधीर रंजन चौधरी, पी. चिदम्बरम, जयराम रमेश और के.सी. वेणुगोपाल शामिल थे। कांग्रेस के नेताओं ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना में बहुत से जोखिम हैं और इसमें सशस्त्र सेनाओं की लम्बे समय से चली आ रही परम्पराओं तथा उसकी प्रकृति को नष्ट किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने योजना की घोषणा से पहले सलाह मशविरा नहीं करने के लिए भी सरकार के विरुद्ध अपनी अप्रसन्नता व्यक्त की।