रायपुर (वीएनएस)। रायपुर रेल मंडल के सिलयारी-मांढ़र स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 407 (किमी.812/14-16 मिड लाइन) समपार फाटक, टोर – गिधोरी,मोंहदी पहुंच मार्ग रेल खंड में स्थित है। उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य दिन सोमवार, 27 जून की रात्रि 10 बजे से दिन मंगलवार 28 जून को सुबह 6 बजे तक समपार फाटक से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।