दंतेवाड़ा(वीएनएस)। योगासन हमारे जीवन मे बहुत ही उपयोगी है। इससे हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते है। आधुनिकता के इस बदलते दौर में हमारे खान -पान और जीवन जीने की तरीकों में परिवर्तन आया है। परन्तु नियमित रूप से योग कर हम स्वस्थ रह सकते हैं।
आज आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के मेंडका डोबरा मैदान में मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने माँ दंतेश्वरी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगरपालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा उपस्थित रहे।योग गुरु स्वामी नरेंद्र देव ने 26 प्रकार के आसन एवं 4 प्रकार के प्राणायाम कर नियमित योग के लिए दिलाया-संकल्प
सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास करते हुए सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। हरिद्वार से आये योग प्रशिक्षक स्वामी नरेंद्र देव और जिले से योग चिकित्सक योग डॉ संतोष बर्मन आयुष विभाग, योग प्रशिक्षक श्रीमती उर्मिला साहू के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिसमें सभी ने 26 प्रकार के आसन एवं 4 प्रकार के प्राणायाम कर नियमित योग के लिए संकल्प लिया। योग एक सरल एवं असरदार अभ्यास है। यह हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ लचीला बनाता है। इस वर्ष मानवता के लिए योग की थीम पर सभी लोगों ने उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ योग किया। बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ’योग’ दो अक्षरों से बना एक छोटा सा शब्द मात्र है लेकिन सूक्ष्म रूप से देखे तो इसका एक गहरा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। जीवन सहज, सरल व उत्साहजनक हो जाता है। सोना, उठना, खाना-पीना व जीवन से जुड़े आर्थिक उपार्जन व पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़े जो हमारे दैनिक जीवन दिनचर्या में सम्मिलित है। जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, जिला सीईओ आकाश छिकारा द्वारा भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में मनाया गया। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए। जिसमे जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी, कर्मचारीगण, स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया।