अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्रियों-सांसदों संग पीएम विक्रमसिंघे ने किया योग

Posted On:- 2022-06-21



कोलंबो/नई दिल्ली (वीएनएस)। कोलंबो में 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आज सुबह प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, मंत्रियों और सांसदों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। विक्रमसिंघे की मौजूदगी इस मायने में खास रही कि श्रीलंका में चल रही उथल-पुथल के बीच वह अब तक किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे।

श्रीलंका संकट के बीच विक्रमसिंघे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। इस देश में भयंकर आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्षे को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा था। विक्रमसिंघे ने अपनी नियुक्ति के बाद भारत की जमकर तारीफ की थी और यहां से मिल रही मदद के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया किया था।