वाडर्वासियों को आवाजाही में न हो कोई परेशानी : कलेक्टर

Posted On:- 2022-06-21



कलेक्टर ने साकड़ीबेड़ा वार्ड में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने आज जिले की एक मात्र नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 साकड़ीबेड़ा के निवासियों के लिए बनाए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्य पूरी गुणवत्ता व समय सीमा में पूर्ण करें। वाडर्वासियों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की समस्या न हों इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। वाडर्वासियों की लंबे समय से की जा रही मांग पर 2 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से साकड़ीबेड़ा वार्ड में सीसी सड़क, गार्डवॉल व पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से वाडर्वासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली उपस्थित थे।