कोण्डागांव (वीएनएस)। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन विकासनगर स्टेडियम में किया गया। जहां उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण व विधायक केशकाल संतराम नेताम की ओर से योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों, एनएसएस के बच्चे, एनसीसी के कैडेट तथा जिले के अधिकारियों ने मिलकर योगाभ्यास किया। विधायक सन्तराम नेताम ने योग का महत्व बताते हुए अधिकारियों समेत सभी बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग जीवन का एक सूत्र है। जिससे जीवन को सही राह दी जा सकती है और योग करने से हम अपने पूवर्जों की इस महान विरासत से अपने साथ साथ समाज को स्वस्थ और सम्पन्न बना सकते हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षक मोनिका पटेल, शिवचरण साहू व योगेश्वर साहू की ओर से योगाभ्यास का संचालन किया गया।
यहां पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, एएसपी राहुल देव शर्मा, एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, तहसीलदार विजय मिश्रा, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ललिता लकड़ा, डीईओ अशोक पटेल, एसडीओपी निमितेश सिंह, डीएमसी महेंद्रनाथ पांडे, वरिष्ठ खेल अधिकारी एसआर मरकाम, बीईओ शंकर मंडावी, रामलाल नेताम, स्काउट गाइड संगठन अधिकारी भीषबदेव साहू, व्यायाम शिक्षक बी जान, मगेंद्र मंडावी, सुधा तिवारी, रामेश्वर राव, ईरसाद अंसारी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।