प्राकृतिक आपदा से बचाव व राहत व्यवस्था के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

Posted On:- 2022-06-21



कोरिया (वीएनएस)। त्तीसगढ़ शासन राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय रायपुर के निर्देश के परिपालन में आगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा बाढ़ से बचाव व राहत व्यवस्था के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जो 24 घंटे चालू रहेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 31 में स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष: क्रमांक 07836-232330 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 42 कमर्चारियों की डयूटी लगाई गई है, इसके साथ ही चार कमर्चारियों को रिजर्व में रखा गया हैं।