विधायक यादव ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

Posted On:- 2022-06-21



सभी कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

भिलाई (वीएनएस)। नगर निगम भिलाई के जोन 4 खुर्सीपार क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। यह भिलाई का पहला नेशनल स्तर का इंडोर स्टेडियम है जहां सभी प्रकार की सुविधाएं होगी। भिलाई नगर विधायक की पहल से इसका निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पूरे स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी चीजों की पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी प्रकार की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इसके अलावा काम में लेटलतीफी भी नहीं करना है। टेंडर के नियम शर्त के मुताबिक समय पर काम पूरा कराएं, ताकि जल्द से जल्द खुर्सीपार छावनी सहित पटरीपार क्षेत्र के खिलाडिय़ों को इस इंडोर स्टेडियम का लाभ मिल सकें। निरीक्षण के दौरान महापौर नीरज पाल, लोककर्म प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर, जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, एल्डरमेन नर्सिंग नाथ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी पटेल सहित निगम व पीडब्लयूडी के अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

3 करोड़ की लागत से बन रहा इनडोर स्टेडियम भिलाई में प्रदेश का सबसे खास और नेशनल स्तर का इंडोर स्टेडियम बन रहा है। जहाँ सभी जरूरी सुविधाओं से लैस होगा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 2 करोड़ 99 लाख 99 हजार की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। यहाँ कई खेल सुविधाएं होंगे। जैसे कि 2 नग वुडन पलोरिंग, 1 बैडमिंटन कोर्ट, 1 नग बुडन प्लोरिंग, 2 स्क्वाश रूम, 3 कोर्ट टेबल टेनिस, कैरम रूम 6 टेबल, शतरंज टेबल सहित खेल प्रोत्साहन हेतु मीटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही यहां लड़के-लड़कियों के लिए अलग अलग शौचालय भी बनाया जाएगा।