भूपेश ने केंद्र पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप...

Posted On:- 2022-06-21



कहा : राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही भाजपा

नई दिल्ली/रायपुर (वीएनएस)। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज पांचवें दिन भी कांग्रेस का विरोध जारी रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से देश के युवा गुस्से में हैं। ये योजना देश के हित में नहीं है, इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा चार साल बाद सेवानिवृत्त युवाओं को अपने कार्यालय में चौकीदार के रूप में रखना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा आरक्षण खत्म करने की है।