कोई भी बोर बिना कैप के न रहे : कलेक्टर

Posted On:- 2022-06-21



नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर समय सीमा के लंबित आवेदनों पर बारी-बारी से विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बीते माह माननीय मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों तथा मुख्यमंत्री की ओर से भेंट मुलाकात में दिए निर्देशों पर सभी विभाग आवश्यक कार्यवाही कर आवेदनों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मसाहती सर्वे उपरांत लाभान्वित होने वाले किसानों-ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने अधिकारी पहल करें और उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में आवश्यकतानुसार बोर खनन का कार्य किया जा रहा है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बोर बिन कैप के न रखे, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। बैठक में मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रवु, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, प्रदीप वैद्य, रामसिंह सोरी, उपसंचालक कृषि बीएस बघेल, कायर्पालन अभियंता जल संसाधन अजय चौधरी के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर रघुवंशी ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, गुरूवा और बाड़ी की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जिले में स्वीकृत देवगु़ड़ी की प्रगति के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने जिले में संचालित मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना और शहरी स्लम योजना की समीक्षा की और अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में स्कूली बच्चों के बनाये जा रहे जाति प्रमाण पत्र के कार्य की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को गंभीरता से लें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए सभी विभाग कार्यालयीन उपयोग में आने वाली सामग्री का क्रय सी-मार्ट से करें। बैठक में जिले में श्रमिकों के बनाये जा रहे ई-श्रम की प्रगति की भी जानकारी ली।