नारायणपुर (वीएनएस)। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महर्षि सद्गुरू सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान, नारायणपुर के योग प्रशिक्षक, युधिष्ठिर देवांगन व सहयोगी योग प्रशिक्षक नेमा देव व अमन देव की ओर से उप जेल नारायणपुर में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योग शिविर का आयोजन कर जेल के बंदियों व कमर्चारियों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों की ओर से योग, प्राणायाम व विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुये योग के द्वारा शरीर, मन, चेतना व आत्मा की शुद्धि के तरीके बताये गये। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी उप जेल अधीक्षक नरेन्द्र कुमार डहरिया, कमर्चारीगण तथा बंदियों पूरी निष्ठा से योगाभ्यास किया गया तथा योग को नित नियमित रोज अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने योग प्रशिक्षक का आस्वस्त किये।
ज्ञात हो कि, योग प्रशिक्षक युधिष्ठिर देवांगन की ओर से लगातार सप्ताह में दो दिवस बुधवार व गुरूवार को उप जेल के बंदियों व कमर्चारियों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी उप जेल अधीक्षक नरेन्द्र कुमार डहरिया, की ओर से योग प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी बंदियों को योगाभ्यास कराने हेतु जेल आगमन के लिए आग्रह किया गया।