कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल बेरला का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-06-21



बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर संदीपान ने आज शाम बेरला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना में स्वामी आत्मानंद स्कूल शामिल है। जिलाधीश ने प्राचार्य से स्कूल में प्रवेश, पाठ्य सामग्री आदि के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला संदीप ठाकुर, बीईओ बेरला श्री डी आर खरे, तहसीलदार मनोज गुप्ता उपस्थित थे।