जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टर बंसल ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिले के राजस्व अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किए। इसमें संयुक्त कलेक्टर दिनेश नाग को जगदलपुर एसडीएम के प्रभार से मुक्त करते हुए आयुक्त नगर निगम का वित्तीय व प्रशासनिक प्रभार दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर ओम प्रकाश वर्मा को जगदलपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी का दायित्व दिया गया है। साथ ही संयुक्त कलेक्टर नंदकुमार चौबे को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर का प्रभार दिया गया।