कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज 88 नए मामले, रायपुर से 31 

Posted On:- 2022-06-21



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 21 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.23 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3 हजार 944 सैंपलों की जांच में 88 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 35 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब 516 मामले सक्रिय हैं।

आज 15 जिले राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा एवं बस्तर से 01-01, रायगढ़, सरगुजा एवं सूरजपुर से 02-02, बालोद एवं जशपुर से 03-03, कबीरधाम एवं कांकेर से 04-04, कोरिया से 06, बलौदाबाजार एवं बिलासपुर से 08-08, दुर्ग से 12, रायपुर से 31 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले कोंडागांव, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

आज 01 से 10 के मध्य 13 जिले धमतरी, गरियाबंद एवं बीजापुर में 01-01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 02, महासमुंद में 03, कांकेर में 04, मुंगेली एवं बस्तर में 06-06, दंतेवाड़ा एवं बालोद में 07-07, जांजगीर-चांपा में 08, बलरामपुर एवं जशपुर में 09-09 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।