कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, की कोरोना बूस्टर डोज लगवाने अपील

Posted On:- 2022-06-21



रायपुर (वीएनएस)। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मंगलवार को रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विस्तार से चर्चा की और ऐसे प्रकरणों को प्राथमिक्ता के आधार पर निरार्कत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ रायपुर जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पूरे देश में कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ा है और ऐसे में और अधिक जरूरी हो गया है कि हम सभी कोरोना का बूस्टर डोज अवश्यक लगवाए। बैठक में अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, एन.आर साहू, बी.बी पंचभाई, बी.सी.साहू सहित विभिन्न विभागों कि अधिकारीगण उपस्थित थे।