कलेक्टर ने किया सड़कपरसुली, फुलकर्रा गौठान का निरीक्षण

Posted On:- 2022-06-22



गरियाबंद (वीएनएस)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने बुधवार सुबह गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत सड़कपरसुली एवं फुलकर्रा गौठान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां गोबर खरीदी अधोसंरचना निर्माण कार्य, महिला समूह की गतिविधि, गौठान को मल्टी एक्टीविटी तथा स्वावलंबी बनाने आश्वयक निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल, जनपद सी.ईओ करूण कुमार डहरिया, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर मलिक ने गोबर की नियमित खरीदी तथा उनके रख-रखाव के संबंध में निर्देशित किया। गौठान को मल्टी एक्टिविटी और स्वावलंबी बनाने के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये। इस दौरान सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा महिला समूह के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।