रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ वार्ता की

Posted On:- 2022-06-22



नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और इसे आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा अभ्यासों और आदान-प्रदान के बढने का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने रक्षा अनुसंधान और सामग्री सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह को मजबूत करने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस कार्य समूह की बैठक इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होगी। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सेनाओं के लिए आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने रणनीतिक चुनौतियों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की।