बेमेतरा (वीएनएस)।-पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) अन्तर्गत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु योजना संचालित है। योजना अन्तर्गत कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक विद्यार्थियों को विभाग द्वारा समस्त मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति किया जावेगा। इस हेतु राज्य में स्थित उत्कृष्ट कार्यरत निजी आवसीय संस्थानों से ‘‘रूचि की अभिव्यक्ति’’ के माध्यम से 30 जून 2022 अपरान्ह 3 बजे तक प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट ूूूण्जतपइंसण्बहण्हवअण्पद पर अवलोकन कर सकते हैं।