योग दिवस पर न्यायिक अधिकारियों-कमर्चारियों ने किया योगाभ्यास

Posted On:- 2022-06-22



कोण्डागांव (वीएनएस)। विश्व योग दिवस 21 जून 2022 को जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कमर्चारियों व अधिवक्तागणों की ओर से सुबह योगाभ्यास किया गया। अधिवक्ता व योग शिक्षक लखनलाल पटेल की ओर से कराया गया। योगाभ्यास के दौरान योग के विभिन्न आसनों से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न आसनों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रिसिल्ला पॉल होरो, अपर जिला व सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पीओसीएसओ) कमलेश कुमार जुर्री, मु.न्या.मजि. मोना चौहान सहित अधिवक्तागण व कमर्चारीगण उपस्थित रहे।