राज्य स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता 25 से

Posted On:- 2022-06-22



कोरबा (वीएनएस)। जिला शतरंज संघ कोरबा के तत्वाधान मे राज्य स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 26 जून को इंदिरा स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा मे सुबह 10 बजे होगा। इस प्रतियोगिता मे आयु वर्ग 7 , 17 और 19 के बालक बालिका हिस्सा ले रहें हैं। रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव, मुंगेली, रायगढ़, महासमुंद ,मनेंद्रगढ़,,कोंडागाँव, कांकेर, बलोदाबाजार , कोरिया, आदि जिले से खिलाड़ी सम्मिलित होंगे।

अंडर-7 का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता उदयपुर राजस्थान मे 15 से 20 जुलाई को , अंडर-17 का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ओड़िशा मे 1 से 9 जुलाई को , और अंडर-19 का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 12 से 20 जुलाई को महाराष्ट्र मे संपन्न होगी। अंडर 7 ,17 चयनित 2 -2 बालक बालिका को तथा 19 आयु वर्ग के लिए 4-4 बालक बालिका राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता स्वीस लीग पद्धति से होगी सम्भावित 5 या 6 चक्रों मे संपन्न होगी ।

जिले के खिलाडियों के लिए विशेष रूप से जिला स्तरीय , केटेगरी अंडर- 09,अंडर-11 ,अंडर-13 और अंडर -15 का मैच भी रखा गया है , जिसमें कोरबा के अधिक से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। कोरबा जिले के खिलाडियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का ये यह बहुत ही सुनहरा मौका है।

शह और मात के इस खेल के लिए जिला शतरंज संघ के इस प्रयास से निश्चित ही कोरबा जिले मे नए और दिग्गज खिलाडियों की खेल को एक उचित दिशा मिलेगा , पूर्व मे शतरंज मे उम्दा प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाडियों का भी सम्मान किया जाएगा। प्रतियोगिता मे शामिल होने वाले सभी वर्ग के क्रमशः प्रथम तीन खिलाडियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र से नवाजा जाएगा। इच्छुक सभी खिलाड़ी जिला शतरंज संघ के टीम से संपर्क कर सकते हैं ।