पंडो बहुल गांवों में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Posted On:- 2022-06-22



सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर डॉ. आर.एस. सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंड के पंडो बहुल 139 ग्रामों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम गठित कर पंडों परिवार के समस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण उस ग्राम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। विकासखंड सूरजपुर के पंडो बहुल ग्राम के 1282 जनसंख्या, भैयाथान के 604, प्रतापपुर के 901, प्रेमनगर के 857, रामानुजनगर के 778 व विकासखंड ओडगी के 6416 जनसंख्या की स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर की जा रही है, इसमें सभी परिवार के सदस्यों का हिमोग्लोबिन जांच, बीपी, शुगर, मलेरिया, टीबी, मोतिया बिंद, स्केबीज व मौसमी बिमारियों का जांच की जा रही है, 7 ग्राम से कम हिमोग्लोबिन महिला, पुरूष को आयरन सुक्रोज की बॉटल, आयरन टेबलेट से उपचार पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जा रहा है। 01 जून 2022 से 22 जून 2022 तक 4072 पण्डो परिवार का स्वास्थ्य जांच किया गया, जिसमें 655 पंडो परिवार पीड़ित पाये गये जिनका स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने अभियान को सफल बनाने के लिए पंडो परिवार से अपील की है।